सूरत पर मत जा, फ़िल्टर पर फ़िल्टर लगाए बैठे है,
देखनी है तो सीरत देख, जिसे दिल मे छुपाए बैठे है
क्या करें ये जमाना, चेहरे पर मरता है,
हम दिलजले, दिल से दिल लगाए बैठे है।
मत कर तमन्ना उसकी, जिसने सबको दिल दिया,
उसके चक्कर मे न जाने कितने, घर उजाड़े बैठे है।
थी वो हसीन चेहरे से, और उसने कइयो को रिझाया,
तभी तो उसके पीछे इतने, मुँह की खाये बैठे है।
~ अंकुश "निग्रह" / @UnDefinedAF

