तमाशा! तमाशा! तमाशा!

फिर बना तमाशा!

इज़्ज़त उछाली औरत की

दरिंदा बना जमाना।

क्या किया? मोमबत्ती जलाई

ट्वीटर पर हैशटैग भी चला ली।

क्या मिला? कुछ नही

बस थोड़े से दिन हाइप बना ली।

कितने दिन? बस तब तक

जब तक नही आता कुछ नया न्यूज़ में,

कोई ड्रग लेता बॉलीवुड,

या दर्द में डूबा बॉलीवुड,


सुधर जाओगे?

अरे हम तो पहले ही सुधरे है।

ये जो कर रहे काम ऐसे, ये कोई और दरिंदे है।

देखो हमारी पोस्ट से, मोमबत्ती वाली लौ से,

हम कितनी इज़्ज़त करते है, देवी महिलाओं को कहते है,

हम ऐसा क्यों करेंगे, तुम्हे शर्म नही आती, हमको भी ऐसा ही कहते हो।


अच्छा... तो वो कौन थे जिन्होंने ऐसा कृत्य किया?

शर्मशार और मानव जात को मृत किया?


थे वो कुछ हवसी दरिंदे,

हम वैसे नही है, मोमबत्ती हमने है जलाई,

इज़्ज़त भी करते है औरतों की 

और बहन से राखी है बंधवाई।


अच्छा...पर मोमबत्ती तो उन्होंने भी जलाई थी,

पोस्ट दो-दो पेज की बनाई थी,

जब पिछली बार किसी और कि इज़्ज़त उछली थी,

लाइक्स उनके पोस्ट पर भी आई थी।

जब पिछली बार पूछा था इनसे,

की कौन थे वो जिन्होंने किया

ऐसा घिनौना काम,


तो वो भी बोले

"थे कुछ वो हवसी दरिंदे,

हम वैसे नही है, मोमबत्ती हमने है जलाई,

इज़्ज़त भी करते है औरतों की

और बहन से राखी भी है बंधवाई।"


देखो, दोनो की बाते मिलती जुलती,

फिर जब मन मे ही नही है इज़्ज़त,

तो मोमबत्ती वाला ढोंग क्यों?

सच कहूं ये प्रश्न सुन के मेरी आत्मा चुप हुई थी।


कशमकश जो चली थी अंदर, वो अब थोड़ी और बढ़ चुकी थी।

मैं न जानता क्या मैं भी हूँ दोषी, पाखंडी, या फिर आरोपी।

जानता हूँ जमाना मुझसे, और मैं भी हूँ हिस्सा इसी का,

गलत नहीं कहना चाहता सभी को पर जो गलत है वो गलत है।

मेरी चुप्पी और दोगले पन पर अब मुझको भी मिलने वाला नरक है।

- अंकुश ( निग्रह ) / @UndefinedAF