फिर ताउम्र का इंतज़ार नहीं होता,

बस कुछ पल का प्यार नहीं होता।


हँसते हँसते उसके खत जलाए थे,

दिलजलों को अब प्यार नहीं होता।


बातें भी उसकी कानों में चुभती है,

यूँ ही मेरा हर दिन, बेकार नहीं होता।


सेल्फी लेकर ट्वीटर पर पोस्ट करते हो,

मत करो, दिखावा प्यार नहीं होता।


छुप छुप कर निगाहों से वार करती हो,

मान लिया, कत्ल सरेआम नहीं होता।


-निग्रह "अंकुश"


@UnDefinedAF


@UnDefinedAF