आज़ादी के नारो के बिच खड़ा मैं भगत सिंह सा,

ना नींद रातों की, ना ही होश रहा दिन का,

आजादी तो मिली कबकी, कब खत्म होगी गुलामी,

यही सोच, तिरंगा इंक़लाब के रंग में रंगा था।


बतलाओ मुझ को भी क्यों चढ़ा मैं तख्त पर फांसी के,

अरे! मेरा नाम ले कर तुम मुझको ही क्यों मारते,

करेंगे बात इंक़लाब की, क्या अर्थ भी तुम जानते ?

गर जानते तो हिन्दू मुस्लिम को न तुम मारते।


आजादी तो मिली कबकी, कब खत्म होगी गुलामी,

तुम्हारी कट्टरता ही तो है तुम्हारी गुलामी की निशानी,

बम्ब फोड़ कर, तलवारो से करते हो कत्ल जहां का,

फिर कहते हो हम तो है, धर्म के शाह जहां।



गर कर दे कोई बात गाँधी की तो मेरा दुश्मन तुम मानते,

अरे आजादी के वीरो को, आपस में क्यों बांटते ?

स्वतंत्रता तो नहीं ले पाए तुम अपनी मानसिकता से,

फिर क्यों तिरंगा ले कर आज़ादी जिंदाबाद के नारे लगाते?

स्वतंत्रता तो नहीं ले पाए तुम अपनी मानसिकता से,

फिर क्यों तिरंगा ले कर....


अँकुश'निग्रह'

@UndefinedAF