पथ को श्रेष्ठ जान तू,
सबको अपना मान तू,
किंतु घर के भेदी को,
गिद्ध सा पहचान तू,
खुद पे कर अभिमान तू,
बेशक लगा दे जान तू,
अपना ध्येय ना छोड़ कर,
सबसे बन महान तू,
गंतव्य गज दो गज का है,
सफर ये मीलों मील है,
मृत्यु तो शिथिलता है,
जीवन गतिशील है
हाँ लगेगे रोग तुझे,
मोह, प्यार और लोभ तुझे,
कपटी, कायर और तुच्छ,
सब कहेंगे लोग तुझे
तू अपना गांडीव उठा,
प्रत्यंचा सम्मान चढ़ा,
बन अभिमन्यु रणक्षेत्र में,
रथ का चक्र तू शस्त्र बना,
देख जरा के विजयघोष ये,
कितना सुंदर सुशील है,
मृत्यु तो शिथिलता है,
जीवन गतिशील है.......
