सच में कितना अधूरा हूँ मैं,अधूरे किस्से,अधूरी कहानी,
अधूरी दास्ताँ जो कभी पूरी भी न होगी।
अधूरी बातें जो सुननी थी,सुनानी है,
शायद उसके लिए पूरी,मेरी अधूरी कहानी है।
अधूरे वादे जिनके पूरे होने के आसार दूर-दूर तक नहीं,
अधूरी कसमें जो शीशे की तरह टूट गए,
अधूरे रिश्ते जो रेत की तरह फिसले,
फिसलते मेरी मुट्ठी से छूट गए।
शायद मेरी एकतरफा मोहब्बत,
मेरा इश्क बाकी पूरा रह गया।
सच में मैं कितना अधूरा था,अधूरा हूँ और अधूरा रह गया।।