वो रात से चालू बारिश
मेरे सूखे मन की सिफारिश
रिमझिम बारिश की बूंदे
मैं सोया आंखे मूंदे
वो चैन की ऐसी निंदिया
काली साड़ी पे बिंदिया
मेरे कच्चे पक्के सपने
पलकों में छुपाए अपने
कुछ सच होने की आशा
सब बूंदों की परिभाषा
बूंदे और पवन के झोंके
सपने को अर्धित टोंके
कुछ बूंदे हैं लावारिस
मेरी खिड़की की वारिश
मेरी पलकों पे पड़ती
करती खुलने की गुज़ारिश
वो रात से चालू बारिश
मेरे सूखे मन की सिफारिश।