बेरुख़ी नहीं वक़्त ने बेबस इस क़दर रखा है
आँखों से छलकने को है दर्द इतना भर रखा है
काश मेरे दिल की हालत तू भी कभी समझे
पत्थर दिल नहीं हूँ दिल पे पत्थर रखा है
तेरी मुहब्बत के निशाँ मेरे दिल की सरज़मीं पर है
काँटों भरा रस्ता फूलों से ढककर रखा है
तेरे जाने से दिल ख़ाली मकान ही हो जाता
यादों ने सजाया है इसे आबाद घर रखा है
तुझे पाने की तेरा होने की दुआ क़ुबूल ना हुई
देखें तुझे भूलने की दुआ में कितना असर रखा है
ये ज़रूरी नहीं कि हर अफ़साना अभी मुकम्मल हो
अधूरी कहनीयों ने सदियों तक सबर रखा है