धूप को सदा छिप कर ही देखा सहमा उजाला रात में रखा है ख़्वाहिशों ने कभी हिमाक़त नहीं की ज़रूरतों ने इन्हें औक़ात में रखा है तुझे परदे का शौक़ है तो मेरी क़लम छीन ले तेरी तस्वीर बनाने का हुनर मेरी हर बात में रखा है ये दिल जिसकी सौग़ात था वहाँ महफ़ूज़ है जो यहाँ धड़कता है कोई ले जाए ख़ैरात में रखा है मिलता हूँ ख़्वाबों में ख़यालों में शायरी में और डायरी में तो अब बताओ क्या तस्वीर में क्या मुलाक़ात में रखा है डर के पन्ने, फ़िक्र की स्याही, कश्मकश के लिफ़ाफ़े मेरी शिकस्त का सामान पक्के काग़ज़ात में रखा है ख़ता की इश्क़ में अब सज़ा-याफतॉ हूँ आरज़ू सलीब पर हौंसला हवालात में रखा है