बढ़ो जवानो युद्ध करो युद्ध करो , युद्ध करो बहुत हो गया बहुत सह लिया बढ़ो जवानो युद्ध करो युद्ध करो... सहनशीलता कायरता है, शत्रु ने यह मान लिया है जय चंदो की कमी नहीं है, भेद भी अब यह जान लिया है धमनियों में जमे नीर को कम्पन दे दो रंग भर दो रक्त की पावन धारा से माँ का आँचल शुद्ध करो युद्ध करो युद्ध करो... भय आशंका क्लेश त्याग दो, कोई रोग नहीं कोई शोक नहीं इंद्र देव के वज्र की भाँति टूट पड़ो कोई रोक नहीं बढ़ते क़दमों मिलते कंधो से आतंकित कर दो शत्रु को बहने दो अविरल गंगा अब मार्ग ना ये अवरुद्ध करो युद्ध करो युद्ध करो... बलिदानो की नई भाषा में, मातृभूमि की स्वर्णिम गाथा धधक रही अंतर्मन ज्वाला, रंग दो केसरिया से माथा शांति पाठ है दिया विश्व को, अब क्रांतिदूत बन जाओ तुम त्रिनेत्र जगाओ, तांडव नाचो, मन के शिव को आज क्रुद्ध करो युद्ध करो युद्ध करो.... कर्मयोगी हो , कर्म करो यह धर्मयुद्ध है जान लो तुम पार्थ उठो गांडीव धरो यह ईश्वर इच्छा मान लो तुम प्राण गए तो स्वर्ग द्वार है, प्राण रहे तो विश्व विजयी स्वीकार चुनौती वर्तमान की, मार्ग भविष्य समृद्ध करो युद्ध करो युद्ध करो बहुत हो गया बहुत सह लिया बढ़ो जवानो युद्ध करो....