संभावनाओं का एक सपना
रालेगाँव से एक बाबा ने जगाया
दिल तो था
उसमे दर्द के दर्द का एहसास दिलाया
दिन के बाद दिन गुजर रहे थे
रात में तिजोरियां भर रही थी
ऐसी कालकी को तो ख़त्म करना
जिसका काम है वो सो रहा था....
वसीयत की हकीकत
हकीकत को निहारता अंकुर'
हद की हद हो चुकी थी अब.....
घर को चाहिए था एक नेक बंदा
एक ईमानदार
हकीकत को खोलता
सच से खेलता
बेख़ौफ़ डोलता
आज उस का 'लगभग' दो सामने है
'आप' और आप को सामने आना है
शेश-शय्या का आराम नहीं,
समाज को संभालना है
अब उत्तराधिकारी नहीं
सेवक जैसा कवि और आई.ए.एस.चाहिए
मुझे उस पाप की कहानी का
सच पसंद नहीं.
मै 'आप' के हाथो
उस बदनाम कहानी को
बदलवाना चाहता हूँ...