नाजुक भूख न जाने कैसे असमान से या धरती से उपजती है कभी खुद ठहर जाती है कभी बहुत तडपती है निःशब्द साथ साथ रस्ते नापती धुप में साथ तपती, बरसती और ठिठुरती नाजुक भूख... बाजार में पन्नियो में लिपटे खाने को निहारती, उन्हें देखकर कभी गाँव की कभी खुद के बिक चके खेत की तो कभी हल, बैल गाड़ी को याद करती खुद हिम्मती होकर हौसला बढ़ाती नाजुक भूख... फ़ूड कोर्ट में फ़ूड, घर में खाना तलाशती कभी ब्रेड तो कभी रोटी, “कोई भूख के बराबर खाना बनाता”, “तो कोई खाना के बराबर भूख बनाता”... मगर सबके पास से रोज “आती” “जाती” है ये "नाजुक भूख"...