मेरा देश तो चल रहा है, तुम्हारा क्या कर रहा है ? हमारे यहाँ हर रोज, अत्याचार पर बंद कमरे में बहस होती है, निर्दोष की हत्या पर एक मोमबत्ती जलती है, बलात्कार पर फेसबुक में एक स्टेटस होता है, आपातकाल पर ट्विटर में एक ट्वीट होता है, शहीद के नाम पर कुछ पारितोषक होता है, सच में, मेरा देश तो चल रहा है, तुम्हारा क्या कर रहा है ? रोजाना यहाँ कुछ, बच्चे बिना स्कूल के घर रह जाते है बूढ़े बिना कपड़ो के ठिठुर जाते है, कुछ गरीब बिना खाना सो जाते है, किसान बिना धान-पानी रह जाते है, मगर फिर भी, मेरा देश तो चल रहा है, तुम्हारा क्या कर रहा है ? नेता आता है पाँच साल में, वोट माँगता है , सपने दिखाता है, और फिर वोट लेकर चला जाता है यही है मेरा मालिक जो 'मेरा' देश खुद की जगीर्द समझकर चलाता है तुम्हारा कैसे और कौन चलाता है? 'युगल' कुछ भी हो तुम्हार देश जो भी चलाता हो? क्या तुमसे कभी पूछता है - क्या अच्छा है क्या बुरा है 'तुम्हारे' देश के लिए ? मेरे देश में ऐसा नहीं होता मेरा देश तो बस चल रहा है - खोखली 'राष्ट्रीयता' के नाम पर !!