-मंजिल मै नहीं हूँ
ये तो पता था
अभी से डगर कोइ और है
जीवन की वजह कोई और है
इस आफिस की फाइल
का अफसर कही और है...
-मंजिल मै नहीं हूँ, ये तो पता था !
कवि भी मै नहीं हूँ
अंकुर तो एक अहसास था
कोई और आवास था
सिरफिरा विश्वास था
खुद एक अभिशाप था
-मंजिल मै नहीं हूँ, ये तो पता था !
खुद से ज्यादा बड़ा देखा
खुद से ज्यादा घना देखा
खुद से आगे प्यार देखा
खुद से ज्यादा दोस्त देखा
-मंजिल मै नहीं हूँ, ये तो पता था !
एक अट्ठाहस हुयी
मौत का स्पर्श चाहा
अंकुर ने चाहा क्यों इसी जन्म में
मिलेगे 'कल्कि' के कलम में
तब कातिलो ने भी कहा उसकी,
-मंजिल मै नहीं हूँ...!!