कहाँ तो कहा था लाखों मिलेंगे हर घर को
कहाँ रोजी रोटी मयस्सर न हुयी शहर को
यहाँ रोजाना हर मीर और अमीर होता है
और गरीब चवन्नी अठन्नी को हर रोज रोता है
जो था वो भी ले लिया इन मुल्कमानो ने
घर वापस दिया एक मुर्दा शहर के मेहरबानो ने
अब तो डर लगता है जब भी आठ बजता है
एक अजीब किरदार रोजाना सपनो में डसता है
उनकी बातो से अब कलेजा खूब भर चुका है,
हर एक गुलमोहर बग़ीचे से जुदाई कर चूका है
कभी सोचा न था ऐसे होंगे हमारे कदरदान,
नहीं तो हमेशा एहतियात बरतते हम सभी मेहमान
अब यहाँ हर सफर और हमसफ़र मजबूर है
गरीबी, भुखमरी, नोटबंदी सब, सबको अब ताउम्र कबूल है