रिश्तो और किश्तों में, एक अजीब बहस होती है रोजाना रात भर अँधेरे में! दोनों में झगड़े होते है और झगड़े भी इतने की शोर पूरे घर में गूंजता है इस शोर में मै और मेरा कमरा, दोनों जागते रहते है एक दूसरे को समझाते है   फुसलाते है मगर झगड़े और बढ़ जाते है !   फिर मै सोचता हूँ चलो कुछ लिखता हूँ मगर किश्तों का शोर इतना ज्यादा होता है की कलम डर जाती है और मेरी सोच मर जाती है !   फिर काली रात ढलती है दिन निकलता है, रिश्तो और किश्तों के लिए एक बोझा लेकर मै निकलता हूँ , सोहरत के बाजार में अपने जज्बातो और खुद को बेचने सभी बोली लगाते है एक दूसरे को खरीदते है बेचते है और फिर रोजाना की तरह मै घर वापस आ जाता हूँ! थका, सहमा और मासूम सा   कभी कभी बीमार भी होता हूँ मगर अब झगड़े कम होने लगे है रिश्तो और किश्तों के बीच में बस हाँ अब हम तीनो की हालत एक जैसी है कभी मै उन्हें संभालता हूँ और कभी वो मुझे !