ऐसे थे हमारे वो गुरु महान...
अनुपम अद्वैत अमर आभा
स्वर बाजे युग युग ललाम
देवो से भी अग्रगण्य
उस असल कहानी को सलाम
ऐसे थे हमारे वो गुरु महान...
जीवन की पीड़ा मानव की
छिपी थी उसमे भोली मुस्कान
स्वरों का ओज
शरों का सा मर्मांत था जिसका संधान
ऐसे थे हमारे वो गुरु महान...
आलोकित होता था
जिससे हर मानव विशाल
उसने पाया सामीप्य
देव-सम कंचन काया
अद्भत थी जिसकी करुणा माया
ऐसे थे हमारे वो गुरु महान...
शालीनता सरलता सहजता
डंके की चोट पर सत्यता
शिक्षा, विकास, राजनीती
सबके रखते थे समाधान
ऐसे थे हमारे वो गुरु महान...
है अंकुर'ण अकिंचन किन्तु अभी
शान न जाने पायेगी
सुखी निरामय कल्याण युक्त
ये चाह निरंतर जन गाएगी
ऐसे थे हमारे वो गुरु महान...