-अभी तो ढेर सारा पड़ा है जीने को.
अभी से ढहर गए
अभी से डर गए
उठो न
उठो स्वकर्म, दायित्व के लिए उठो
अभी से मर गए
- अभी तो ढेर सारा पड़ा है जीने को.
इस उथल पतल को रोको
खुद के बहानों को रोको
आलस्य के रास्तो को रोको
अंकुर की दुष्टता को रोको
-अभी तो ढेर सारा पड़ा है जीने को.
रात तो गुजर जाएगी
दिन भी निकल आएगा
कल को बताना है
तो आज को तो बना लो
-अभी तो ढेर सारा पड़ा है जीने को.
जीवन का स्वागत
मौत से बगावत
उचाइयों से लगाव
अंकुर से समभाव
सबके लिए जीना है तो खुद के लिए तो जीलो
-अभी तो ढेर सारा पड़ा है जीने को.