वक्त किसी का सगा नहीं लगता
कब बदल जाए पता नहीं लगता
ख़्वाब एक भी पूरा नहीं हुआ जिसका
वो नींद से अभी जगा नहीं लगता
लगता है जी लिया कुछ ऐसा प्यार में
जो क़िस्मत में अपनी लिखा नहीं लगता
मुलाक़ात की तलब उठे भी तो कैसे
किसी लम्हा वो मुझे जुदा नहीं लगता
सजते नहीं हैं ऊँचे औधे पे कई लोग
जो किरदार में छोटा हो बड़ा नहीं लगता
मुझे आदत है उसके झूठ पकड़ने की
कब सच बोल जाता है पता नहीं लगता
कितना ढूँढा पर कोई ऐब ना मिला
मुझे ये आदमी भला नहीं लगता
रिहा वही जो अकेला रह सके
अब किसी का जाना सज़ा नहीं लगता
बहुत चाहोगे तो मिल ही जाएगा
ये दावा क्या तुम्हें दगा नहीं लगता
हवा के रुख़ से जो पहचाना जाए
अपनी मिट्टी से पूरा जुड़ा नहीं लगता
क्या इतना अच्छा हो गया हूँ मैं
अब किसी का कुछ बुरा नहीं लगता
To read more, pls buy my new book RUHNAMA on Amazon
Here is the link to buy https://www.amazon.in/dp/9391439659