'मित्रो, सब गोलमाल है'
देश में बवाल है
जनता हलाल है
हर खेत अब लाल है
वाह क्या कमाल है
चुनाव का यह साल है
वोटों का सवाल है
टोपी अब रूमाल है
मीडिया अब दलाल है
बाजार में हड़ताल है
फ़र्ज़ी का भौकाल है
नया घर अस्पताल है
भविष्य भूतकाल है
झूठ की पड़ताल है
चौकीदार कोतवाल है
संसद ननिहाल है
नेता नमकहलाल है
गरीब और कंगाल है
अजीब मायाजाल है
जंगल में घड़ियाल है
हर वादा बेमिसाल है
हाथों में गुलाल है
खुद की ही चौपाल है
कातिलों की देखभाल है
अब राजा शिशुपाल है
क्या यही भविष्यकाल है?
