"Mahimeet" releasing on 8th october
ये किताब “माहीमीत” प्रेम की यात्रा है
प्यार/ प्रेम/ इश्क़/मोहब्बत/उल्फत… अलग नाम और शायद सबके लिए इनके मायने भी अलग हैं. मेरी इस कहानी का नायक है वो प्यार जो आपको मुसाफ़िर से रहसाफ़िर बना दे.
माही मीत… यानी वो जिसमें प्रेमी और दोस्त दोनो की भावना महसूस हो ! ये दोनो एहसास जब एक ही शख़्स में मिल जाएँ तो सबसे पाक औरपूरक नाता बन जाता है…
मेरा प्रयास है आप इस सफ़र में मेरी कविताओं, छंदों, ग़ज़लों और गीतों के झरोखे से प्यार का हर रूप, रंग, रस और धार महसूस करेंगे… एकबड़े एहसास के पीछे छिपे कितने छोटे छोटे ख़याल, सवाल और जद्दोजहद को लफ़्ज़ों में लपेट कर काग़ज़ पर उतार रहा हूँ…

