बहुत पसंद है लोगो को मीठा, पर जीवन मीठा नहीं,
जीवन है आटे की तरह स्वाद हीन किंतु जरुरी,
उस आटे में मिला सकते है हम शरारतों का नमक, या प्रेम की चाशनी ,
कभी नमकीन पूरियां तो कभी मीठे पुए जैसे अनुभवों को पाने....
इन सभी स्वादों के साथ एक और स्वाद भी है जीवन की सच्चाई,
वो है कड़वा कसेला करेले और नीम की तरह ,
हर मर्तबा नहीं मिलेगा नमक या गुड़ हमें, कभी आएंगे नसीब में करेले और नीम भी,
सोचना होगा स्वाद से ऊपर उठकर उस वक्त,
हैं तो कड़वे पर असर इनका है औषधियो सा हमारे लिए ,
अपनाना होगा इन्हें भी जीवन के आटे के साथ ,
और ना चाहते हुए भी निगलने होंगे इनके कौर हमे...
