इंसान को कितना हैरान कर देती है ज़िंदगी,
जवाब मिले तो, सवाल बदल देती है ज़िंदगी...
सोचा छुड़ा लू पीछा परेशानियों से अपनी,
फिर याद आया, कितनों के दिल का सुकून हैं ये ...
ज़िंदिगी नहीं ठहरती, हम ठहर भी जाएं तो,
सिलवटें चेहरे पर गुज़रते वक्त की निशानी हैं ...
राहतों में रहते हैं कई शख्स पास मेरे,
दर्द बता ही देता है,कौन फिक्रमंद है मेरा ...
दिये सा जलता हूं हरदम, उजाले के लिए,
हर ओर रौशनी है, मेरे दामन को छोड़कर...
वो चाहते थे मुझे, बस मेरी खासियतों के साथ,
मैं तो आधा ही रह जाता, अपनी कमियों के बिना...
