शामें सिंदूरी हो गई,
अधूरी बातें पूरी हो गई,
के तेरे बिन चैन खोने लगा,
हौले से तू मेरी हो गई....

जीने लगा हूं, मैं तो तुझे,
सोचूं तो लगता है, सपना मुझे ,
आकर बता दे ओ हमनवां,
आवारगी मेरी पहचान बन गई...

शामें सिंदूरी हो गई,
अधूरी बातें पूरी हो गई,
के तेरे बिन चैन खोने लगा,
हौले से तू मेरी हो गई....

क्या हुआ जब तूने छुआ,
धड़कन बढ़ गई, मन बावरा हुआ,
रखे थे संभाल के कुछ खयाल तेरे,
मंजर वो दिल का, अब हक़ीक़त हुआ,
पीकर तुझे ,और मेरी प्यास बढ़ गई...

शामें सिंदूरी हो गई,
अधूरी बातें पूरी हो गई,
के तेरे बिन चैन खोने लगा,
हौले से तू मेरी हो गई....