किसी को दौलत मिली, किसी को घर मिला,
मैं तो बस मुसाफिर था, मुझे एक लंबा सफर मिला...

राहें कई थीं, पर हर मोड़ पे एक इम्तिहान मिला,
चाहतों की तलाश में, हर एक रस्ता वीरान मिला...

की थीं हमने कोशिशें बहुत, पर कोई न अंजाम मिला,
खुश करते करते लोगों को, तनहाई का ईनाम मिला...

पैरों में कांटे चुभते थे, दो पल भी न आराम मिला,
मरहम की तू न सोच अभी, बस यही एक पैगाम मिला...

उम्मीदों ने छोड़ा दामन, हर एक सहारा बेअसर मिला,
मैं तो बस मुसाफिर था, मुझे एक लंबा सफर मिला...

किसी को दौलत मिली, किसी को घर मिला,
मैं तो बस मुसाफिर था, मुझे एक लंबा सफर मिला...

--खानाबदोश