नहीं मांगी मैंने दौलत कभी, शहर पे छा जाने को,
काश होता महज़ एक कांधा, बस आंसू बहाने को...
तमाम खुशियाँ तो शायद बाज़ार से खरीद लाता मैं,
दे सकता जो दिल को सकूं, काश होता कोई मेरे सिरहाने को...
न आवाज़ों की महफ़िल, न रौशनी का शोर,
बस एक खामोशी में लिपटा, वो अपना सा कोई दौर...
जहाँ न होता सवाल मेरे वजूद का, न हो कोई हिसाब किताब,
बस होता एक शख़्स जो समझे, बिना कहे, मेरे हर फसाने को...
नहीं मांगी मैंने दौलत कभी, शहर पे छा जाने को,
काश होता महज़ एक कांधा, बस आंसू बहाने को...
--खानाबदोश
