हम ठहरे थे जहां, आज भी वहीं हैं,

बदला है वक्त, पर हालात वहीं हैं,

तेरी पनाहों में आज भी हूं शामिल,

सांस आती तो है पर जिदंगी नहीं हैं,

हम ठहरे थे जहां आज भी वहीं हैं,

बदला है वक्त, पर हालात वहीं हैं...


होश खोता हूं आज भी सुनकर,

तेरी यादों की वो मीठी सी सरगम,

खुशबुओं सा महकता रहे ये समां,

मेरी सांसों में है, बसी तू हरदम,

हूं भटकता फिरता, कोई मंजिल नहीं है,

हम ठहरे थे जहां आज भी वहीं हैं,

बदला है वक्त, पर हालात वहीं हैं...


शोर सा लगता है हर राग भीतर,

लड़खड़ाता हूं ,सह के हर ठोकर,

बीते लम्हों के दरिया में हूं बेहेता,

लौट आता हूं, महफिलों को छूकर,

रात ही रात हैं, कोई सुबहा नहीं हैं,

हम ठहरे थे जहां आज भी वहीं हैं,

बदला है वक्त, पर हालात वहीं हैं...


सिसकियों से हुआ याराना हमारा,

अश्कों का यूं ही, आ जाना हमारा,

रंज दिल में गुनगुनाता मैं हरदम,

केहकहों में भी मुरझाना हमारा,

महफ़िल में हैं सब, बस एक तू नहीं है,

हम ठहरे थे जहां आज भी वहीं हैं,

बदला है वक्त, पर हालात वहीं हैं...