हम चल रहे हैं खो के,
साज़ों सामान ज़िंदिगी के,
हो रहे हैं ओझल,
आँखों से मक़ाम ज़िंदिगी के,
खोना पाना भी अब ,
एक सा हुआ जाता है ,
दफ़्न हो रहे दिलों में,
सब अरमान ज़िंदिगी के....
इक राज़ सा जिया मैं ,
खामोशियों में तनहा,
इक आग सा जला मैं,
हर रोज़ बस सुलगना,
ग़म अश्क़ ठोकरें बस,
अब हैं ईनाम जिंदिगी के ,
हम चल रहे हैं खो के ,
साज़ों सामान ज़िंदिगी के,
हो रहे हैं ओझल,
आँखों से मक़ाम ज़िंदिगी के....
जज़्बातों के दरिया से होता,
बहता साहिल की राह में,
एहसासों की हवा में उड़ता,
बस एक सुकूँ की चाह में,
सच की ठोकरों ने छीने ,
हमसे वो ख़्वाब जिंदिगी के,
हम चल रहे हैं खो के ,
साज़ों सामान ज़िंदिगी के,
हो रहे हैं ओझल,
आँखों से मक़ाम ज़िंदिगी के....
