दूर से देखो तो सुंदरता है, सुरक्षा है , प्रकाश है, पोषण है,
कभी सूर्य के समीप रहकर देखो, भयंकर ताप से जल जाओगे ,
कभी चंद्रमा के पास जाकर देखो, दाग और धब्बों से घिन आयेगी,
दूर से हरी रेशमी चादर सा दिखता खेत, असल में कीचड़ और कीड़ों से भरी जमीन है,
इसी तरह दूर से हंसता, समृद्ध और आकर्षक लगता इंसान भी,
असल में असुरक्षा, आडंबर, निराशा और घृणित आकांक्षाओं का पुलिंदा है...
दूरियां दिखाती हैं एक मनभावन और वांछित भ्रम को,
निकटता कराती है दर्शन कठोर और कलुषित वास्तविकता का ,
जीवन के अनुभवों ने सिखाया , की दूर से दिख रहा अमृत,
असल में है हलाहल विष,
शिव होकर ही इस जीवन को समग्रता और शांति से जिया जा सकता है, क्योंकि शिव के लिए अमृत और विष एक समान है ....

-- खानाबदोश