दिल में छुपी सी घुटन को दबाए,
फिरता हूं पैदल मैं नंगे पांव,
नजरें तेरता हूं खुले आसमां पे,
जाने कहां है सूकूं का को गांव,
सुर्ख शामें केहतीं बैठो दो घड़ी अब,
रातें जो कर दें ठंडी सी छांव,
फिर दिन निकलता ठहाका लगाते,
फिर हारता मैं जीवन के दांव,
दिल में छुपी सी घुटन को दबाए,
फिरता हूं पैदल मैं नंगे पांव,
नजरें तेरता हूं खुले आसमां पे,
जाने कहां है सूकूं का को गांव.....
सुनसान सी राहें, हूं अकेला मैं राही,
चीखते सन्नाटे अब ये देते गवाही,
रेंगता लड़खड़ाता फिसलता हुआ मैं,
झेलता मुश्किलातों की ये तबाही,
ज़ख्म भी रो पड़े यूं ज़ख्मी हुआ मैं,
कैसे छुपाऊं अब ये रिसते से घाव,
दिल में छुपी सी घुटन को दबाए,
फिरता हूं पैदल मैं नंगे पांव,
नजरें तेरता हूं खुले आसमां पे,
जाने कहां है सूकूं का को गांव.....
देखता जगमगाता शहर दूर से मैं,
देखता एकटक उन उजालो की ओर,
कीमतें मांगती हैं रंगीनियां ये सारी,
अब जीने ना देता जेहर सा ये शोर,
देता हूं खुद को अब बस ये दिलासा,
लाएगा खुशियां जिदंगी का पड़ाव,
दिल में छुपी सी घुटन को दबाए,
फिरता हूं पैदल मैं नंगे पांव,
नजरें तेरता हूं खुले आसमां पे,
जाने कहां है सूकूं का को गांव....
