भटकता राही, काली रातों से यही कहता है,
दिल टूटकर आखिर, आंखों से क्यूं बहता है ....
रास्तों ने छोड़ा, हमसफर भी बिछड़ गए,
धुंधली सी उम्मीदों में सारे ख्वाब बिखर गए....
चलते-चलते थकान ने कदमों को टोक दिया,
अंधेरों ने मेरे हिस्से का हर उजाला रोक लिया....
फिर भी दिल में एक छोटा सा दीया जलता है,
जो टूटकर भी बस, हर रात से यही कहता है....
दिल टूटकर आखिर, आंखों से क्यूं बहता है ....
-- खानाबदोश
