गहराइयों मैं तेरी डूब मैं चुका था,
बारिशों में तेरे संग भीग मैं चुका था,
राहतों में बीती थीं वो शामें सुहानी,
ख़ाबों में सारे लम्हें जी मैं चुका था,
रब्बा संगदिल से मिलाया ही क्यूं,
वादा वफ़ा का, निभाया ही क्यूं,
हो जाना था गर किसी और का,
अंधेरे को उजालों से मिलाया ही क्यूं...

कैसे कहूं आज भी इंतेज़ार में हूं,
मुमकिन नहीं, फिर भी बेक़रार सा हूँ,
ख़्वाब ही सही, हो जाए दीदार तेरा,
पोछ दे ये आंसू, इतना हकदार सा हूं,
सूखी ज़मीन को इश्क़ से भिगाया ही क्यूं,
मेरी रातों को दिन से मिलाया ही क्यूं,
हो जाना था गर किसी और का,
अंधेरे को उजालों से मिलाया ही क्यूं...

-- खानाबदोश