अदाकार सा है हर इंसान यहाँ......
झूठे दिलासों की बात हो,
या फिर बनावटी जज़्बात हो,
कोई तर है भीतर ग़मों से फिर भी,
बाहर होठों पर हंसी आबाद हो,
कई किरदारों के पीछे छिपी है ,
हर एक की असलियत यहाँ,
अदाकार सा है हर इंसान यहाँ......
है मुश्किल पहचान पाना किसी को,
मुखौटों के पीछे, जान पाना किसी को,
फ़रिश्तों का चोला पहना हर किसी ने,
ज़रूरत की ख़ातिर ठगा हर किसी को,
हर पल पूछता मैं ख़यालों में बैठा,
क्यूँ अपना सा दिखता हर फ़रेबी यहाँ,
अदाकार सा है हर इंसान यहाँ......
