करूणा और प्रेम लुटाती हो तुम |

यूँहीं नही माँ कहलाती हो तुम |


बेटी हो चिड़िया सी चहकती हो तुम |

पत्नी बन पुष्प सम महकती हो तुम |

एक विशवास पर बाबुल घर छोड़ आती हो तुम |

यूँहीं नहीं माँ कहलाती हो तुम |


नौ महीने बहुत कष्ट सहती हो तुम |

दिन रात जगी सोयी रहती हो तुम |

क्षमा और त्याग भी सिखाती हो तुम |

यूँहीं नहीं माँ कहलाती हो तुम |


सबूरी हमेशा दिखाती हो तुम |

हर रिश्ता मुकम्मल बनाती हो तुम |

बस अपने लिए कुछ नही चाहती हो तुम |

यूँहीं नहीं माँ कहलाती हो तुम |


करूणा और प्रेम लुटाती हो तुम |


by Ankur Aggarwal