लड़ना है तो अपने अंहकार से लड़ना होगा |

तू-तू , मैं-मैं का खेल बंद करना होगा |

बुरे दौर से गुजर रहे हैं सभी |

एक होकर युद्ध करना होगा |


लोगों के हालात तो समझो |

भावनाएं और जज्बात तो समझो |

देश देख रहा तमाशा सारा |

भुगतान सभी को करना होगा |


आशा और प्रेम लुटाओ |

टूटें दिलों में उम्मीद जगाओ |

सकारात्मक एक माहौल बनाओ |

श्रेय कोई दे या ना दे तुमको |

ईश्वर तो अभिनन्दन करता होगा |



~ अंकुर अग्रवाल