ईश्वर जब मुझसे खुश हुआ |
तब मैं आदमी से पिता हुआ |
तुम्हारा निश्चल मन, ये भोलापन,
करते नई नई अठखेलियाँ |
ठुमक चाल, हृदय विशाल,
भाषा उत्पन्न करती नित नई पहेलियाँ |
और तुम्हारे चुम्बकीय आकर्षण के आगे,
मेरा बुद्धि, ज्ञान, कौशल सब गौण हुआ |
ईश्वर जब मुझसे खुश हुआ |
तब मैं आदमी से पिता हुआ |
अपनी भाव भंगिमाओं से,
जाने क्या-क्या बता रहे हो |
बांटते प्रेम, लुटाते खुशियाँ,
आनंद से जीना भी तो सिखा रहे हो |
ऊपर से ये मधुर मुस्कान,
मानो मेरे अंहकार को ही हरा रहे हो |
चढ़ ना पाया मेरा रंग किसी पर,
और तुम्हारे रंग में हर कोई रंगा हुआ |
ईश्वर जब मुझसे खुश हुआ |
तब मैं आदमी से पिता हुआ |
क्या लिखा तुमने मेरा भाग्य,
ये पिता होने का सौभाग्य |
साक्षात जीवन दर्शन करा दिया,
अन्तर का बालक जगा दिया |
धन्यवाद करे हृदय ये मेरा,
रोम रोम कृतज्ञ हुआ |
ईश्वर जब मुझसे खुश हुआ |
तब मैं आदमी से पिता हुआ |
~ अंकुर अग्रवाल
