परमात्मा की गोद में बैठना देखो कितना आसान है |
उनके लिए तो हम एक शिशु ही सामान है |
बच्चा जितना भी बड़ा हो माँ के लिए बच्चा ही होता है |
जीवन में जो भी हो अच्छा ही होता है |
मनुष्य व्यर्थ में ही इतना परेशान है |
भूत, भविष्य नहीं जीवन तो बस वतर्मान है |
परमात्मा की गोद में बैठना देखो कितना आसान है |
उनके लिए तो हम एक शिशु ही सामान है |
सांसे चलाने वाला ही सब चलाता है |
मुझे-तुझे तो यूँ ही वहम रहता है |
समर्पण में ही सारा समाधान है |
परमात्मा की गोद में बैठना देखो कितना आसान है |
उनके लिए तो हम एक शिशु ही सामान है |
(Be Child Like)
~ अंकुर अग्रवाल
