अणु रेणु से छोटा हूँ |
सागर जितना विशाल हूँ |
सर्वशक्तिमान परमात्मा की सुन्दर रचना महान हूँ |
बचपन हूँ, जवानी हूँ, बुढ़ापा हूँ |
तत्व, ज्ञान और विज्ञान की परिभाषा हूँ |
गृहस्थ हूँ, समाज हूँ, परिवार हूँ |
नित खुशियाँ देते तीज त्यौहार हूँ |
अकेला नहीं, खुद में समाए संसार हूँ |
सर्वशक्तिमान परमात्मा की सुन्दर रचना महान हूँ |
प्रकृति का आनंद हूँ |
अध्यात्म का निरानंद हूँ |
कर्मों की कीर्ति हूँ, यश हूँ |
जीवन के अनेक रंगों से बना इन्द्रधनुष हूँ |
इतना सब होकर भी क्यों इतना निराश हूँ |
सर्वशक्तिमान परमात्मा की सुन्दर रचना महान हूँ |
अणु रेणु से छोटा हूँ |
सागर जितना विशाल हूँ |
सर्वशक्तिमान परमात्मा की सुन्दर रचना महान हूँ |
by Ankur Aggarwal
