बरसों से अंधकार में था ये जीवन |
हजारों सूर्यो की रोशनी भर लाई हो |
रोम रोम करें वन्दना तुम्हारी |
जन्म दिवस की हृदय से बधाई हो |
जब आपने सोचा इस धरती पर आना |
माँ रूप धर मानव जीवन का अर्थ समझाना |
यह सुन फूल-पत्तियाँ, झरने-नदियाँ महक उठे |
यही नहीं पशु-पक्षी, जीव-जन्तु सब चहक उठे |
तीनों लोको से हुई पुष्प वर्षा,
जैसे अनेकों खुशियाँ मनाई हो |
बरसों से अंधकार में था ये जीवन |
हजारों सूर्यो की रोशनी भर लाई हो |
रोम रोम करें वन्दना तुम्हारी |
जन्म दिवस की हृदय से बधाई हो |
आपका सुक्ष्म से सुक्ष्मतम समझाना,
परमात्मा का विराट रुप दर्शाना |
दिन-रात जागृति देना, एक एक जीवन बचाना |
कर्मकांड, जाति, महजब हर बेड़ी को काट दिया |
मानव को परिवर्तित कर, नई शक्तियों का संचार किया |
करें कामना पूरा हो स्वपन आपका,
विश्व शांति की मांगे दुहाई हो |
बरसों से अंधकार में था ये जीवन |
हजारों सूर्यो की रोशनी भर लाई हो |
रोम रोम करें वन्दना तुम्हारी |
जन्म दिवस की हृदय से बधाई हो |
~ अंकुर अग्रवाल
