ईमानदारी का रंग लाल होता है |

लगे तो गुलाल, चढ़े तो मिसाल होता है |


नैतिकता और सिद्धांत शोभा है उनकी |

संघर्ष ही सफलता की कुंजी होती है |

बहुत कुछ नहीं होता उनके पास |

पर जो कुछ होता है कमाल होता है |


नहीं आते वो किसी लोभ में |

देश उनके लिए सर्वोपरि होता है |

अडिग होते हैं अपने हौसले पर |

कर्तव्य पथ पर चलना बेमिसाल होता है |


जर्रा जर्रा महकता है उनका |

पहचान भी एक अलग होती है |

राज करते हैं दिलों पर |

लाल बहादुर सा एहसास होता है |


ईमानदारी का रंग लाल होता है |

लगे तो गुलाल, चढ़े तो मिसाल होता है |


by Ankur Aggarwal