बहुत कुछ सीखा है जीवन में |

आओ एक नया प्रयास करें |

भुलाकर सबकी सारी गलतियां |

क्षमा करने का अभ्यास करें |


प्रेम करें सभी को हृदय से |

ना किसी का उपहास करें |

झुके रहें फलदार वृक्ष से |

क्षमा करने का अभ्यास करें |


हमारी भुलें क्षमा करें परमेश्वर |

क्यों ना हम भी उदार बने |

जीवन के हर पहलु में बस |

क्षमा करने का अभ्यास करें |


आओ एक नया प्रयास करें |


by Ankur Aggarwal