तपती धूप में सुन्दर छाँव का एहसास है | 

बेटियों का हर जन्म दिवस कुछ खास है |


वो सौम्यता, सुन्दरता की परकाष्ठा है |

पद्मिनी का साहस, 

मीरा सी आस्था है |

हर रिश्ते में बहती संवेदना है, 

मिठास है | 

बेटियों का हर जन्म दिवस कुछ खास है |


सब का ख्याल, 

हृदय में प्रेम का संचार करती है |

जीवन के हर पहलू में नए रंग भरती है |

जहाँ भी हो वो, 

वहीं देवताओं का वास है | 

बेटियों का हर जन्म दिवस कुछ खास है |


तपती धूप में सुन्दर छाँव का एहसास है |


~ अंकुर अग्रवाल