अपनी आजादी का देखो, हमने क्या हाल बनाया है |

बार - बार मानव चेतना को नीचे ही गिरता पाया है |


काम ने कमजोर किया, अहंकार चहुँ ओर छाया है | 

क्रोध की अग्नि में खुद को ही जलते पाया है |


अपनी आजादी का देखो, हमने क्या हाल बनाया है |

बार - बार मानव चेतना को नीचे ही गिरता पाया है |


मोह हुआ भौतिकता से, हर दिल में लोभ समाया है |

घृणा, ईर्ष्या और द्वेष में सारा चैन गंवाया है |


अपनी आजादी का देखो, हमने क्या हाल बनाया है |

बार - बार मानव चेतना को नीचे ही गिरता पाया है |


नशे, व्यसनों में लिप्त हुए, पाश्चात्य सभ्यता को अपनाया है |

संतों, अवतरणों द्वारा स्थापित मूल्यों को कितना गिराया है |


अपनी आजादी का देखो, हमने क्या हाल बनाया है |

बार - बार मानव चेतना को नीचे ही गिरता पाया है |


by Ankur Aggarwal