अधूरे ख्वाब फिर से बुनने लगा हूँ,
हाँ मैं फिर से लिखने लगा हूँ,
कहते है लोग, शायर मैं बदलने लगा हूँ,
शायद मैं भी दुनिया की रीती-रिवाज़ो में ढलने लगा हूँ,
पत्थर मैं धीरे धीरे पिघलने लगा हूँ,
जबसे मैं दुबारा लिखने लगा हूँ.
जो कल अंत हुआ,
आज एक नया आरंभ है,
जो अंत ढलते सूरज सा खामोश था,
ये नया आरंभ प्रचंड है,
एक नए किरदार में ढलने लगा हूँ,
जो मैं फिर से लिखने लगा हूँ..
क्या तुम्हे पता है,
अब मैं तुम्हे, तुमसे बेहतर पढ़ने लगा हूँ
कुछ अक्षर और कुछ मात्राएँ मिला के,
एक नई माला गढ़ने लगा हूँ,
हा मैं अब बदलने लगा हूँ,
जबसे दुबारा लिखने लगा हूँ,
कल तक खामोश
जो मझधार में बहता जा रहा था,
आज मैं लेहरो से लड़ने लगा हूँ,
अपनी कल्पना का विस्तार करने लगा हूँ,
उस कल्पना को वास्तविकता में मढ़ने लगा हूँ,
हाँ देखो मैं फिर से लिखने लगा हूँ...