सुनो!  वो रात,
चांदनी रात याद है तुम्हे,
जहां सूरज
छुप गया
तारे बिखर गए
टिमटिमाते तारे
चंद्रमा से और
मैं तुमसे कुछ
कह रहे थे,
बयां कर रहे थे।
एक बात थी,
तुम और चांद में
जो सबको मोह लेता है
अंतर तो ये थी कि अब
तुम मेरी बन चुकी थी
और चांद किसी की नही।
काश ये सपना न होता
और तुम मेरी होती।
सुनो!