मेरे प्यार पर शक करती हुई वो,
उनके लिए दोस्तों से दूर होता मैं।

तुम वो शख्स हो मेरे लिए जहां,
मैं गुस्सा भी मुस्कुरा के करता हूं।

घमंड था मुझे खुद पर ऐसे होने से,
फिर उसने मुझे खुद से अलग कर दिया। 

शौक था मुझे अकेले रहना
फिर, मंदिर में वो अकेले मिली।

रह लूंगा तुम्हारे बिना जीवित मैं,
लेकिन जीवित नहीं रह पाऊंगा।

बस एक बार कह दो इश्क़ है मुझसे,
सहस्त्रों जन्मों के लिए तुम्हारा हो जाऊंगा।

       ~अंकित