आँखें!
जहां डूब जाता हूं, मैं
विस्मृत हो जाता हूं;
उन ख्वाबों की राहों में
वो काली-घनी-जंगल सी
आँखो के गहराइयों में!
ख़्वाब सी उन
आँखो में,
जगा देती है उन
रातों में,
ताकना उनको ख्वाब बना
ख़ुद की ख्वाबों में!
लाखों की उनकी नज़र,
चंद पैसे की मेरी रूख़,
काश! मुझे देखे वो, मगर
हैसियत नहिं मेरी, मैं बेरूख!
आंके बिना मैं तुम्हारी,
गहराई उन आँखो की!
डूब गया उन ख्वाबों से,
देखा चांदनी रातों को!
आजाद होना है दुश्वार,
आँखो की गहराइयों से।
#Ankith

