कोई हिन्दू है, कोई मुस्लिम है| कोई बिहारी है, कोई बाहरी है| कोई बंधित है , कोई गठबन्धित है| कोई दादरी , कोई बाबरी|
कोई कौमी है, कोई ढोंगी है| कोई आहत है , कोई घातक है| कोई आम है , कोई ख़ास है। कोई परिवर्तन से हताश है तो कोई परिणामो से निराश है| कोई सेवक है, कोई स्वयं सेवक है| कोई बुद्धिजीवी, कोई चिंतक है| कोई धरना देके जीता है , कोई लोकतंत्र को रोता है| कोई अल्पसंख्यक असुरक्षित है, कोई दलित आरक्षण से बंचित है| कोई लाश में धर्म को ढूंढता है, कोई सम्मान पाके शर्मिंदा है| कोई फ़तवा देके मोहम्मद है, कोई गाय चराता गोविंदा है। ये तेरा , ये मेरा, हम सबका वतन हिन्दुस्तान है| जहाँ मिलते है सभी धर्म पर खोया कहीं इंसान है|