ज़मीं का क्या है, माँ है, अक्सर पत्थर बन जाती है लाशों को देखकर|
अपने अश्कों से पत्थरों को भी तोड़ लेता हूँ, जनाब क़ब्र खोदता हूँ मैं|
कोई जल्लाद, कोई अजराइल* तो कोइ यमराज कहता है देखकर|
भूख से बिलखते बच्चों की सोचता हूँ , जनाब क़ब्र खोदता हूँ मैं|
रूह काँप उठती है , जिस्म थर्रा उठता है, सुफैद चादर देखकर|
डर लगता है तो कफ़न ओढ़ लेता हूँ , जनाब क़ब्र खोदता हूँ मैं|
जिस मोड़ से मुँह मोड़ लेते है नाती और सब रिश्तेदार,
बस वहीं तुझे ख़ुदा से जोड़ देता हूँ , जनाब क़ब्र खोदता हूँ मैं|
अजराइल --> मौत का दूत(Hebrew)
#gravedigger #कब्रखोदनेवाला @AnkitMishraOffcial


