कोई हिन्दू है, कोई मुस्लिम है|

कोई बिहारी है, कोई बाहरी है|

 

कोई बंधित है , कोई गठबन्धित है|

कोई दादरी , कोई बाबरी|

 

कोई कौमी है, कोई ढोंगी है|

कोई आहत है , कोई घातक है|

 

कोई आम है , कोई ख़ास है।

कोई परिवर्तन से हताश है तो कोई परिणामो से निराश है|

 

कोई सेवक है, कोई स्वयं सेवक है|

कोई बुद्धिजीवी, कोई चिंतक है|

 

कोई धरना देके जीता है , कोई लोकतंत्र को रोता है|

कोई अल्पसंख्यक असुरक्षित है, कोई दलित आरक्षण से बंचित है|

 

कोई लाश में धर्म को ढूंढता है, कोई सम्मान पाके शर्मिंदा है| 

कोई फ़तवा देके मोहम्मद है, कोई गाय चराता गोविंदा है।

 

ये तेरा, ये मेरा, हम सबका हिन्दुस्तान है|

 

जहाँ मिलते है सभी धर्म पर खोया कहीं इंसान है|